पूंजी बाजार प्रभाग
यह प्रभाग मुख्य रुप से प्रतिभूति बाजारों (अर्थात् शेयर, ऋण और व्युत्पन्न) के विकास, वैदेशिक वाणिज्यिक उधार और विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा), 1999 से संबंधित नीतिगत मामलों के लिए उत्तरदायी है । यह प्रभाग भारतीय यूनिट ट्रस्टय का विनिर्दिष्टख उपक्रम (सूची), भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी), प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण (एसएटी) और पेंशन निधि विनियमन और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) के प्रशासनिक मामलों का कार्य भी देखता है।





