बजट प्रभाग

उपर्युक्त सभी मामलों से संबंधित न्यायालय के मामलों, संसद प्रश्न;

निम्नलिखित के संबंध में बजट तैयार करना:-

  1. लघु बचत संग्रहणों सहित राष्ट्रीय लघु बचत निधि।
  2. लघु बचत संग्रहणों में से राज्य/संघ राज्य क्षेत्र की सरकारों को अंतरण।
  3. लघु बचत जमाओं, बचत प्रमाणपत्रों, लोक भविष्य निधि और सेवानिवत्त हो रहे कर्मचारियों के लिए जमा योजनाओं पर ब्याज;
  4. लघु बचत जमाओं, बचत प्रमाणपत्रों, लोक भविष्य निधि और सेवानिवत्त हो रहे कर्मचारियों के लिए जमा योजनाओं पर ब्याज;
  5. डाक विभाग को उनके अभिकरण के कार्य के लिए देय पारिश्रमिक तथा बैंकों को पीपीएफ और सेवानिवत्त हो रहे कर्मचारियों के लिए जमा योजनाओं के संचालन के लिए भुगतान।
  6. एजेंटो को देय कमीशन और अतिरिक्त विभागीय शाखा के पोस्टमास्टरों/सब-पोस्टमास्टरों को प्रोत्साहन;
  7. वार्षिकी प्रमाणपत्रों संबंधी ऋण की वापसी अदायगी;
  8. संरक्षित बचत योजना;
  9. बचत प्रमाणपत्रों आदि के मुद्रण की लागत।
    • विश्व बचत बैंक संस्थान (डब्ल्यूएसबीआई) संबंधी मामले।

VII. लोक ऋण अनुभाग
उत्तरदायित्व :

सरकारी प्रतिभूति अधिनियम, 2006 और उसके तहत बनाए गए विनियम का भारतीय रिजर्व बैंक के जरिए प्रशासन।

लोक ऋण प्रबंधन संबंधी विधायी कार्य;
केन्द्र सरकार में नकद प्रबंधन;

विशेष जमा योजना, 1975 सहित सा.भ.नि. और समान निधियों की ब्याज दर का निर्धारण ;

निम्नलिखित को केन्द्र सरकार द्वारा स्वीकृत ऋणों और अग्रिमों की ब्याज दर का निर्धारण/ राज्य/संघ राज्य क्षेत्र की सरकारें; सरकारी क्षेत्र के उद्यम आदि

  1. सरकारी कर्मचारयों को वाहन की खरीद हेतु दिए जाने वाले अग्रिमों पर लिए जाने वाले ब्याज की दर
  2. वाणिज्यिक विभागों पर पूंजी परिव्यय पर लिए जाने वाले ब्याज की औसत दर तथा
  3. सरकारी कर्मचारियों को अग्रिम-आवास निर्माण अग्रिम पर ब्याज की दरें;

शीर्षक