बजट प्रभाग

IV. राजकोषीय उत्तरदायित्व और बजट प्रबंधन प्रकोष्ठ :
उत्तरदायित्व

राजकोषीय उत्तरदायित्व और बजट प्रबंधन अधिनियम (एफआरबीएम), 2003 और इसके तहत बनाए गए नियमों का संचालन।

इस अधिनियम में मौद्रिक नीति के प्रभावी संचालन तथा विवेकपूर्ण ऋण प्रबंधन के प्रभावी संचालन के जरिए जो केन्द्र सरकार के उधारों, ऋण तथा घाटे पर सीमाओं के माध्यम से राजकोषीय निरंतरता बनाए रखने, केन्द्र सरकार के राजकोषीय प्रचालनों में बेहतर पारदर्शिता अपनाने तथा मध्यावधि रुपरेखा में राजकोषीय नीति का संचालन करने और उससे संबद्ध मामलों अथवा आनुषंगिक मामलों के अनुरुप है, पर्याप्त राजस्व अधिशेष प्राप्त कर तथा राजकोषीय अड़चनों को दूर करते हुए राजकोषीय प्रबंधन में अंतर-सामूहिक इक्विटी तथा दीर्घकालिक व्यापक आर्थिक स्थायित्व के सुनिश्चयन हेतु केन्द्र सरकार पर दायित्व डाला गया है।

V. राष्ट्रीय बचत - I अनुभाग
उत्तरदायित्व

  • राज्यों और संघ राज्य क्षेत्रों में स्थित विभिन्न क्षेत्रीय कार्यालयों सहित राष्ट्रीय बचत संस्थान (एनएसआई) का प्रशासन।
  • निदेशक और संयुक्त निदेशक, एनएसआई की नियुक्ति संबंधी मामले।
  • क्षेत्रीय निदेशकों (वरिष्ठ) की पदोन्नति तथा प्रतिनियुक्ति आधार पर नियुक्ति।
  • क्षेत्रीय निदेशकों (कनिष्ठ) की पदोन्नति तथा सीधी भर्ती आधार पर नियुक्ति।
  • एनएसआई के समूह ‘ क ’ , ‘ ख ’, ‘ ग ’ और ‘ घ ’ कर्मचारियों से संबंधित भर्ती नियमावली का संशोधन।
  • एनएसआई के कर्मचारियों से संबंधित न्यायालय के मामले।
  • एनएसआई के कर्मचारियों से संबंधित वीआईपी संदर्भ और शिकायतें।
  • बजट प्रभाग का आंतरिक प्रशासन।
  • बजट प्रभाग अधिकारियों के विदेश में प्रशिक्षण हेतु नामांकन।
  • बजट प्रस्तुत करने के दिन की व्यवस्थाएं।

शीर्षक